क्याु हुज़ूर ﷺ ने खुदा का दीदार किया है
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 क्याु हुज़ूर ﷺ ने खुदा का दीदार किया है 🥀*
*✏️ आंख ना किसी तरफ फिरी और ना हद से बढ़ी*
*📚 पारा 27,सूरह नज्म,आयत 17*
*मतलब ये कि शबे मेअराज हुज़ूर ﷺ ने अपने रब को अपने सर की आंखों से देखा,उसी देखने को मौला तआला फरमाता है कि ना तो देखने में ही आंख फेरी और ना ही बेहोश हुए जैसा कि हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम रब के जलवों की ताब ना ला सके और बेहोश हो गए,और इस देखने की तफसील खुद हुज़ूर ﷺ इस तरह इरशाद फरमाते हैं कि*
*इज़्ज़त वाला जब्बार यहां तक क़रीब हुआ कि 2 कमानों या उससे भी कम फासला रह गया*
*📚 बुखारी,जिल्द 2,सफह 1120*
*चारों खुल्फा यानि हज़रत अबू बक्र सिद्दीक़ हज़रत उमर फारूक़ हज़रत उस्मान गनी हज़रत मौला अली व अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास अब्दुल्लाह बिन हारिश अबि बिन कअब अबू ज़र गफ्फारी मआज़ बिन जबल अब्दुल्लाह इब्ने मसऊद अबू हुरैरह अनस बिन मालिक और भी बहुत से सहाबा का यही मज़हब है कि हुज़ूर ﷺ ने अपने सर की आंखों से रब तआला को देखा*
*📚 शिफा शरीफ,जिल्द 1,सफह 119*
*हुज़ूर ﷺ के मेअराज जिस्मानी के ताल्लुक़ से बुखारी व मुस्लिम व अबु दाऊद व इब्ने माजा व शिफ़ा शरीफ वगैरह में इन जलीलुल क़द्र सहाबये किराम से हदीसे पाक मरवी है,जिनमे हज़रत अबु बक्र सिद्दीक़ हज़रत उमर फारूक़ हज़रत उस्मान गनी हज़रत मौला अली हज़रत अबी बिन कअब हज़रत ओसामा बिन ज़ैद हज़रत अनस बिन मालिक हज़रत बिलाल बिन हिमामा हज़रत बिलाल बिन सअद हज़रत जाबिर बिन अब्दुल्लाह हज़रत हुज़ैफा बिन इहान हज़रत समरह बिन जुन्दब हज़रत सहल बिन सअद हज़रत शद्दाद बिन रूसी हज़रत हबीब बिन सनान हज़रत अब्दुल्लाह बिन अब्बास हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमरू हज़रत अब्दुल्लाह बिन ज़ुबैर हज़रत अब्दुल्लाह बिन ऊफी हज़रत अब्दुल्लाह बिन सअद हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसऊद हज़रत अब्दुर्रहमान बिन आबिस हज़रत अब्बास बिन अब्दुल मुत्तलिब हज़रत मालिक बिन समद हज़रत अबुल हमरा हज़रत अबु अय्यूब अंसारी हज़रत अबु हुरैरह हज़रत अबु दर्दा हज़रत अबुज़र गफ्फारी हज़रत अबु सईद खुदरी हज़रत अबु सुफियान हज़रत अस्मा बिन्त अबि बक्र हज़रत उम्मे हानी हज़रत उम्मे कुलसुम बिन्त हुज़ूर ﷺ उम्मुल मोमेनीन हज़रत आईशा सिद्दीक़ा उम्मुल मोमेनीन हज़रत उम्मे सलमा रिज़वानुल्लाहि तआला अलैहिम अजमईन*
*📚 रुहुल बयान,पारा 27,सफह 168*
*इसके अलावा भी दीगर फुक़्हा व अइम्मा का यही मज़हब रहा कि हुज़ूर ﷺ ने खुदा का दीदार किया*
*📚 अलमुस्तदरक,जिल्द 1,सफह 65*
*📚 फत्हुल बारी,जिल्द 7,सफह 174*
*📚 खसाइसे कुबरा,जिल्द 1,सफह 161*
*📚 ज़रक़ानी,जिल्द 6,सफह 118*
*अब जो लोग ये ऐतराज़ करते हैं कि हुज़ूर ﷺ ने खुदा को नहीं देखा बल्कि जिब्रीले अमीन को देखा तो तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि क्या मेरे आक़ा जिब्रील को देखने के लिए सिदरह तशरीफ ले गए थे,अरे जो खुद 24000 मर्तबा मेरे आक़ा की बारगाह में आये हों उन्हें देखना हुज़ूर ﷺ के लिए कोई कमाल नहीं,बल्कि वो तो हुज़ूर के ही गुलाम हैं खुद हुज़ूर ﷺ फरमाते हैं कि*
*मेरे दो वज़ीर आसमान में हैं जिब्राईल और मीकाईल*
*📚 तिर्मिज़ी,जिल्द 2,सफह 208*
*वज़ीर किसके होते हैं ज़ाहिर सी बात है कि बादशाह के होते हैं,अगर हुज़ूर ﷺ फरमाते हैं कि ये दोनों मेरे वज़ीर हैं तो मतलब बादशाह आप खुद हुए,तो हुज़ूर ﷺ के लिए ये कोई कमाल की बात नहीं कि जिब्रील को देख लिया बल्कि कमाल यही है कि खुदा को देखा,फिर मोअतरिज़ का उम्मुल मोमेनीन सय्यदना आयशा सिद्दीक़ा रज़ियल्लाहु तआला अन्हा का ये क़ौल पेश करना कि "जो ये कहे कि हुज़ूर ﷺ ने खुदा को देखा तो वो झूठा है" ये क़ौल आपके इज्तेहाद पर था मगर यहां आपके इज्तेहाद से बड़ा हुज़ूर ﷺ का क़ौल मौजूद है कि खुद आप फरमाते हैं*
*मैंने अपने रब को अहसन सूरत में देखा*
*📚 मिश्कात,सफह 69*
*और मुनकिर का क़ुर्आन की ये दलील लाना कि खुदा को कोई आंख नहीं देख सकती तो इसका जवाब ये है कि इस दुनिया में खुदा को कोई आंख नहीं देख सकती वरना हदीसो से साबित है हुज़ूर ﷺ फरमाते हैं कि*
*कल तुम अपने रब को बे हिजाब देखोगे*
*📚 बुखारी,किताबुत तौहीद,हदीस 7443*
*📚 इब्ने माजा,हदीस 185*
*👉 तो जब मैदाने महशर में तमाम मुसलमान खुदा का दीदार करेंगे तो हुज़ूर के लिए क्या मुश्किल रही,तो अब कहने वाला कह सकता है कि वो दुनिया दूसरी होगी जहां खुदा का दीदार होगा तो मोअतरिज़ का ऐतराज़ यहीं से खत्म हो गया और सवाल का जवाब खुद बा खुद मिल गया कि जहां हुज़ूर ﷺ ने खुदा का दीदार किया था वो दुनिया भी दूसरी दुनिया थी ये दुनिया नहीं थी,एक आखिरी बात ये कि जब भी कोई किसी को अपने यहां दावत पर बुलाए और मेहमान के सामने मेज़बान खुद ना आये तो इसे तौहीन समझा जाता है,उसी तरह ये बात खुदा की शान के बईद है कि वो खुद ही हुज़ूर ﷺ को बुलाये उनके लिए जन्नत सजाये जहन्नम को बुझा दे हूरो मलक का मेला लगा ले और खुद ही उनके सामने ना आये और अपना दीदार ना कराये ये ना मानने वाली बात है*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
Comments
Post a Comment