बैतूल मुक़द्दस आमद0️⃣3️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 03*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*बैतूल मुक़द्दस आमद*
इस तरह इन अजाइबाते कुदरत को मुलाहज़ा फ़रमाते और अम्बियाए किराम عليه السلام से मुलाक़ाते फ़रमाते सरवरे कायनात ﷺ उस मुक़द्दस शहर में तशरीफ़ ले आए जहाँ मस्जिदे अक़सा वाकेअ है, शहर में आओ उस के बाबे यमानी से दाखिल हुवे फिर मस्जिद की जानिब चले और आप ने बुराक़ को दरवाजे में मौजूद उस कड़े के साथ बांधा जिस से वहले के अम्बियाए किराम عليه السلام बांधा करते थे। बाद में जिब्राइल उसे मस्जिद के इहाते में ले आए और अपनी ऊँगली के ज़रीए पथ्थर में सुराख कर के उस के साथ बाँध दिया।
*अम्बियाए किराम عليه السلام की इमामत*
प्यारे आक़ा ﷺ की शाने आली के इज़हार के लिये बैतूल मुक़द्दस में तमाम अम्बियाए किराम को जमा किया गया था। जब आप ﷺ यहाँ तशरीफ़ लाए तो इन सब हज़रात ने आप ﷺ को देख कर खुश आमदीद कहा और नमाज़ के वक़्त वेब ने आप को इमामत के लिये आगे किया। फिर जिब्राइल ने दस्ते मुबारक पकड़ कर आगे बढ़ा दिया और आप ﷺ ने तमाम अम्बियाए किराम की इमामत फ़रमाई।
क्या खूब नमाज़ है कि तमाम अम्बियाए और रसूल मुक्तदि है, इमामूल अम्बिया ﷺ इमाम है और पहला किब्ला जाए नमाज़ है, यक़ीनन कायनात में ऐसी नमाज़ कभी नहीं हुई, फ़लक़ ने ऐसा नज़ारा कभी नहीं देखा।
बहर हाल आज शबे असरा के दूल्हा ﷺ के अव्वल और आखिर होने का उक़दा भी खुल गया, इस के राज़ से भी पर्दा उठ गया और माना रोज़े रोशन की तरह वाज़ेह हो गए क्योंकि आज आप ﷺ जो कि सबसे आखरी रसूल है, पहले के अम्बिया और रसूलों की इमामत फरमा रहे है। इसी राज़ को बयान करते हवे आला हज़रत फ़रमाते है:
*नमाज़े अक़सा में था येही सिर्र,*
*इयां हों मानिये अव्वल आखिर*
*कि दस्त बस्ता है पीछे हाज़िर,*
*जो सल्तनत आगे कर गए थे*
*दूध और शराब के पियाले*
बुखारी शरीफ की रिवायत के मुताबिक़ यहाँ आप ﷺ के पास दूध और शराब के दो पियाले लाए गए, आप ने उन्हें मुलाहज़ा फ़रमाया फिर दूध का पियाला क़बूल फरमा लिया। इस पर जिब्राइल कहने लगे: तमाम तारीफें अल्लाह के लिये जिस ने आप की फितरत की जानिब रहनुमाई फ़रमाई, अगर आप शराब का पियाला क़बूल फ़रमाते तो आप की उम्मत गुमराह हो जाती।
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment