अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे 0️⃣4️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 04*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे* #01
बैतूल मुक़द्दस की इन नूरानी और रहमत भरी फ़ज़ाओं में बाज़ अम्बियाए किराम ने ख़ुत्बे भी फरमाए जिस में अल्लाह की हम्द और अपने ऊपर उस की बे पायां रहमतों और नेमतों का तज़किरा फ़रमाया।
सबसे पहले हज़रते इब्राहिम عليه السلام ने कहा: तमाम तारीफ अल्लाह के लिये जिस ने मुझे खलील बनाया, मुझे अज़ीम बादशाहत अता फ़रमाई, मुझे इमाम और अपना फरमा बरदार बनाया, मेरी इक़्तिदा व पैरवी की जाती है, मुझे आग से नजात अता फ़रमाई और इसे मुझ पर ठंडी और सलामती वाली कर दिया।
*अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे* #02
फिर हज़रते मूसा عليه السلام कहने लगे : तमाम तारीफे अल्लाह के लिये जिसने मुझ से कलाम फ़रमाया, मुझे अपनी रिसालत और कलीमात के लिये मुन्तख़ब फ़रमाया, मुझे राज़ कहने को क़रीब किया, मुझ पर तौरात नाज़िल फ़रमाई, मेरे हाथ पर फ़िरऔन को हलाक फ़रमाया और मेरे ही हाथ पर बनी इसराइल को नजात अता फ़रमाई।
इसके बाद हज़रते दावूद عليه السلام ने कहा: तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिये जिसने मुझे बादशाहत अता फ़रमाई, मुझ और ज़बूर नाज़िल फ़रमाई, लोहे को मेरे लिये नर्म फरमा दिया, मेरे लिये परिन्दों और पहाड़ों को मुस्खखर फरमा दिया, मुझे हक़ व बातिल में फ़र्क़ करके फैसला करने का इल्म अता फ़रमाया।
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment