अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे0️⃣5️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 05*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे* #03
फिर हज़रत सुलेमान عليه السلام कहने लगे: तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिये जिसने मेरे लिये हवाओं, जिन्नों और इंसानों को मुसख्खर फरमा दिया, शयातीन को भी मुसख्खर फरमा दिया और अब ये वो काम करते है जो में इन से चाहता हूँ मसलन बुलंदो बाला मकानात तामीर करना और तस्वीरें बनाना, मुझे परिन्दों की बोली और हर चीज़ सिखाई, मेरे लिये पिघले हुए तांबे का चश्मा बहाया और मुझे ऐसी बादशाहत अता फ़रमाई जो मेरे बाद किसी के लिये नहीं।
इनके बाद हज़रत ईसा عليه السلام ने कहा: तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिये जिसने मुझे तौरात और इंजील सिखाई, मुझे पेशाइशि अंधे और कोढ़ के मरज़ वाले को तंदुरस्त करने वाला और अपने इज़्न से मुर्दो को ज़िन्दा करने वाला बनाया, मुझे आसमान पर उठाया, मुझे काफिरों से पाक किया, मुझे और मेरी माँ को शैतान मर्दुद से पनाह अता फ़रमाई जिस की वजह से उसे मेरी माँ पर कोई राह नहीं।
*अम्बियाए किराम عليه السلام के ख़ुत्बे* 04
जब इन तमाम अम्बियाए किराम ने अल्लाह की हम्दो सना और अपने ऊपर उस की बे पायां रहमतों का बयान कर लिया तो सब के बाद तमाम नबियों के सरदार ﷺ ने ख़ुत्बा दिया, ख़ुत्बे से पहले आप ﷺ ने अम्बियाए किराम से फ़रमाया कि तुम सब ने अपने रब की सना बयान की है और अब में रब की तारीफ़ व सना बयान करता हूँ, फिर आप ने इस तरह ख़ुत्बा पढ़ा:
तमाम तारीफ़ अल्लाह के लिये जसिने मुझे तमाम जहानों के लिये रहमत और तमाम इंसानों के लिये खुश खबरी सुनाने वाला और डर सुनाने वाला बना कर भेजा, मुझ पर हक़ व बातिल में फ़र्क़ करने वाली किताब (क़ुरआन) को नाज़िल फ़रमाया जिस्मे हर शै का रोशन बयान है, मेरी उम्मत में लोगो में ज़ाहिर होने वाली सब उम्मतों में बेहतरीन उम्मत बनाया, दरमियानी उम्मत बनाया और उन्हें अव्वल भी बनाया और आखिर भी, मेरे लिये मेरा सीना कुशादा फ़रमाया, मुझसे बोझ को दूर फ़रमाया, मेरे ज़िक्र को बुलन्द फ़रमाया और मुझे फ़ातेह और खातिम बनाया।
ये सुन कर हज़रते इब्राहिम عليه السلام ने फ़रमाया : इसी वजह से मुहम्मद ﷺ ने तुम पर फ़ज़ीलत पाई।
हमारे प्यारे नबी ﷺ की शान किस क़दर आली और बुलन्द है कि हज़रते इब्राहिम عليه السلام भी आप की शान बयान फ़रमाते और सब अम्बियाए किराम पर आप की फ़ज़ीलत का एलान फ़रमाते है, फिर हम क्यूं न कहें कि :
*सबसे औला व आला हमारा नबी*
*सबसे बाला व वाला हमारा नबी*
*ख़ल्क़ से औलिया, औलिया से रसूल*
*और रसूलों से आला हमारा नबी*
*मुल्के कौनैन में अम्बिया ताजदार*
*ताजदारों का आक़ा हमारा नबी*
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment