अल्लाह की क़ुदरते कामिला1️⃣3️⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 वाकिआए में'राज 🥀* 



*🕋 13*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*अल्लाह की क़ुदरते कामिला* #03
जब हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया के मुझे बैतूल मुक़द्दस तक सैर कराई गई। ये सुन कर दुश्मने रसूल ने लोगों को दावते इस्लाम से रोकने और बाज़ कमज़ोर ईमान वाले मुसलमानों को दीने इस्लाम से बर्गश्ता करने की एक नई राह ढूंढ ली लेकिन फौरन उसने आप ﷺ की तक्ज़िब नहीं की और लोगों को उसने इस बारे में नहीं बताया कि कहीं लोगों के सामने आप ﷺ इस बात से इंकार न करदे। 
     रिवायत में है कि उसने आप से दरयाफ़्त किया अगर में लोगों को आप के पास बुला लाऊँ तो क्या आप उन्हें भी ये बात बयान करेंगे जो मुझे की है? आप ﷺ ने फ़रमाया: हाँ। फिर अबू जहल ने लोगों को बुलाया। जब लोग जमा हो गए और प्यारे आक़ा ﷺ ने उन्हें भी वही बात बयान फ़रमाई तो معاذ الله इसे झूट गुमान करते हुवे किसी ने ताली बजाई और किसी ने हैरत से अपना हाथ सर पर रख लिया।
     मूतअम ने कहा: आप की आज की इस बात के इलावा पहले की सब बातें वाज़ेह थी, में गवाही देता हूँ कि (معاذ الله) आप झुटे है क्योंकि हम बैतूल मुक़द्दस की तरफ आते जाते एक एक महीना सफर करते है जब कि आप का ख्याल है कि आप रातों रात वहां से हो भी आए है, लात व उज़्ज़ा की क़सम! में आप की तस्दीक़ नहीं करूँगा।

*बैतूल मुक़द्दस का रूबरू पेश होना*
     लोगों में से बाज़ ऐसे भी थे जिन्होंने बैतूल मुक़द्दस को देखा हुवा था उन्होंने आप ﷺ से बैतूल मुक़द्दस की निशानियां दरयाफ़्त की। आप ﷺ उस की निशानियां बयान फरमाने लगे। हत्ता कि बाज़ बातों में आपको शुबा हुवा तो बैतूल मुक़द्दस को आपﷺ के सामने ला कर दारे अक़ील के पास रख दिया गया और आप ﷺ ने उस की तरफ देखते हुवे तमाम निशानियां बयान फरमा दी। इस पर लोगो पुकार उठे: जहाँ तक निशानियां का तअल्लुक़ है, खुदा की क़सम! वो बिलकुल दुरुस्त है।

*काफिलों की खबरे*
     बाज़ लोगों ने आप ﷺ से अपने काफिलों के बारे में भी दरयाफ़्त किया जो दूसरे मुल्को से तिजारत करके वापस आ रहे थे, आप ﷺ ने उन्हें काफिलों के मुतअल्लिक़ बताया और उन के आने का वक़्त और मक़ाम के बारे में भी खबर दी। सब कुछ आप ﷺ के फरमाने के मुताबिक़ वाके हुवा, इस पर बजाए इस के कि वो आप ﷺ की नबुव्वत व रिसालत पर ईमान लाते, उल्टा आप पर जादूगरी की तोहमत लगाने लगे।

बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله


https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

Comments

Popular posts from this blog

वाकिआए में'राज 0️⃣1️⃣

क्याु हुज़ूर ‎ﷺ ‏ने खुदा का दीदार किया है ‎

शाने सिद्दिके अकबर*2️⃣2️⃣