सिद्दिके अकबर की तस्दीक़1️⃣4️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 14*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*सिद्दिके अकबर की तस्दीक़* #01
जब हुज़ूर ﷺ ने लोगों को वाक़ीआए मेराज की खबर दी तो अक़्ल परस्त कुफ्फार व मुशरिकीन की समझ में ये बात न आई कि कोई शख्स रात के मुख़्तसर से हिस्से में बैतूल मुक़द्दस की सैर कैसे कर सकता है जिसके नतीजे में उन्होंने हुज़ूर ﷺ की तक्ज़िब की एक नई राह ढुंढ़लि और वो शोरे बद तमीज़ बपा किया जिस से बाज़ नापुख्ता ईमान रखने वाले लोगों के क़दम भी डगमगा गए और वो उन के दामे फरेब में फंस कर अपने ईमान का चराग गुल कर बेठे।
रिवायत में है कि मेराज की सुबह जब प्यारे आक़ा ﷺ ने ये वाक़ीआ लोगों से बयान फ़रमाया तो आप पर ईमान लाने वाले और आप की तस्दीक़ करने वाले बाज़ अफ़राद मुर्तद हो गए।
इससे बर अक़्स कामिल ईमान वालों के ईमान में और इज़ाफ़ा हो गया। जैसा की आप ﷺ के सफरे मेराज का एलान फरमाने पर बाज़ लोग दौड़ते हुवे हज़रते अबू बक्र सिद्दीक़ رضي الله عنه के पास पहुंचे और कहने लगे: क्या आप इस बात की तस्दीक़ कर सकते है जो आप के दोस्त ने कही है कि उन्होंने रातों रात मस्जिदे हराम से मस्जिदे अक़्सा की सैर की?
*सिद्दिके अकबर की तस्दीक़* #02
जब अबू बक्र सिद्दीक़ رضي الله عنه से इस के बारे में पूछा, शायद उनका ख्याल था कि ये अक़्ल व फहम से बाला तर बात सुनकर आप رضي الله عنه हुज़ूर ﷺ क साथ छोड़ देंगे, लेकिन क़ुर्बान जाइये आप رضي الله عنه की शाने इद्दीक़ीय्यत पर कि जब आप ने ये इन्तिहाई हैरान कुन बात सुनी तो बगैर किसी तज़ब-जुब और हिचकिचाहट के फौरन प्यारे आक़ा ﷺ की तस्दीक़ कर दी।
रिवायत में है की लोगो से ये बात सुनकर आप رضي الله عنه ने दरयाफ़्त फ़रमाया : क्या वाक़ई आप ﷺ ने ये फ़रमाया है? कहा जी हाँ। फ़रमाया अगर आप ﷺ ने ये फ़रमाया है तो यक़ीनन सच फ़रमाया है। लोगों ने कहा: क्या आप इस बात की तस्दीक़ करते है कि वो रात को बैतूल मुक़द्दस गए और सुबह होने से पहले वापस आ गए? फ़रमाया जी हाँ! में तो आप ﷺ की आसमानी खबरों की भी सुबहो शाम तस्दीक़ करता हूँ और यक़ीनन वो तो इस बात से भी ज़्यादा हैरान कुन और तअज्जुब ख़ेज़ है।
उस दिन हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया : ऐ अबू बक्र! अल्लाह ने तुम्हें सिद्दीक़ का नाम दिया है! रिवायत में है कि इसके बाद आप رضي الله عنه सिद्दीक़ मशहूर हो गए।
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment