क्या दीगर अम्बियाए किराम को भी मेराज हुई1️⃣8️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 18*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*क्या दीगर अम्बियाए किराम को भी मेराज हुई?*
जेसी मेराज हमारे पुअर आक़ा ﷺ को कराई गई और इसमें जो खसाइस व मरातिब आप को अता हुवे, ये आप के साथ ही खास है किसी और को ऐसी मेराज नहीं हुई।
बाज़ उलमा फ़रमाते है: तमाम अम्बियाए किराम को उनके मक़ाम व मर्तबे के मुताबिक़ मेराज कराई गई है। चुनान्चे क़ुरआन में हज़रते इब्राहिम عليه السلام के मुतअल्लिक़ है "और इसी तरह हम इब्राहिम को दिखाते है सारी बादशाही आसमानों और ज़मीन की और इस लिये कि वो ऐनुल यक़ीन वालों में हो जाए।"
इस आयत में हज़रते इब्राहिम عليه السلام की मेराज का ज़िक्र है। मुफ़स्सिराने किराम फ़रमाते है: हज़रते इब्राहिम عليه السلام को सखरा (एक चट्टान) पर खड़ा किया गया और आप के लिये समावात मकशुफ़् किये (खोल दिये) गए, यहाँ तक की आपने अर्श व कुर्सी और आसमानों के तमाम अजाइब और जन्नत में अपने मक़ाम का मुआइना फ़रमाया, आप عليه السلام के लिये ज़मीन कश्फ़ फरमा दी गई यहाँ तक की आपने सब से निचे की ज़मीन तक नज़र की और ज़मीनों के तमाम अजाइब देखे।
*दीगर अम्बियाए किराम भी बुराक़ पर सुवार हुवे?*
अगर्चे दीगर अम्बियाए किराम ने भी बुराक़ पर सुवारी फ़रमाई है जैसा कि मरवी है कि हज़रते इब्राहिम عليه السلام मक्का में अपने सहजादे हज़रत इस्माइल عليه السلام से मुलाक़ात फरमाने के लिये बुराक़ पर सुवार हो कर तशरीफ़ लाते थे। ताहम इस में भी आप ﷺ की खुसुसिय्यत के पहलू मौजूद है।
हज़रत अल्लामा नूरुद्दीन अली बिन इब्राहिम رحمة الله عليه फ़रमाते है: हुज़ूर ﷺ के इस पर सुवारी के वक़्त बुराक़ जहाँ तक नज़र पहुँचती वहां अपना क़दम रखता था जब कि पहले के अम्बियाए किराम जब इस पर सुवार हुवे उस वक़्त इस की ये रफ़्तार नहीं थी।
एक रिवायत के मुताबिक़ हशर में सिर्फ प्यारे आक़ा ﷺ बुराक़ की सुवारी फरमाएंगे। मरवी है कि एक दफा हुज़ूर ﷺ ने इर्शाद फ़रमाया: हज़रते सालेह عليه السلام के लिये नाक़ए समुद (इससे मुराद वो ऊंटनी है जो सालेह عليه السلام की दुआ से बतौरे मोजिज़ा एक पथ्थर से पैदा हुई थी) उठाया जाएगा, वो अपनी क़ब्र से उस पर सुवार हो कर मैदाने हशर में आएँगे। इस पर मुआज़ बिन जबल رضي الله عنه अर्ज़ गुज़ार हुवे: या रसूलल्लाह ﷺ आप अपनी मुक़द्दस ऊंटनी पर सुवार होंगे? फ़रमाया: नहीं, इस पर तो मेरी साहिब ज़ादी सुवार होगी और में बुराक़ पर तशरीफ़ रखूंगा कि उस रोज़ सब अम्बियाए किराम से अलग खास मुझ ही को अता होगा।
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment