शबे मेराज में प्यारे आक़ा ﷺ ने काइनात की सैर2️⃣0️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 20*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
शबे मेराज में प्यारे आक़ा ﷺ ने काइनात की सैर फ़रमाते हुए करोड़ों अजाइबाते कुदरत मुलाहज़ा फरमाए, जन्नत में तशरीफ़ ले जा कर अपने गुलामों के जन्नती महल और मक़ामात भी मुलाहज़ा फरमाए नीज़ जहन्नम को मुआयना फरमा कर जहन्नमियों को होने वाले दर्दनाक अज़ाब भी देखे और फिर इन में से बहुत कुछ उम्मत की तरगिब् व तरहिब के लिये बयान फरमा दिया ताकि नेक और अच्छे आमाल करने के ज़रीए लोग जहन्नम से बचने की तदबीर करें और जन्नत की लाज़वाब नेमतों का सुन कर उन तक रसाई पाने के लिये कोशां हों।
*जन्नत के दरवाज़े पर क्या लिखा था..?*
हज़रते अनस बिन मालिक رضي الله عنه से रिवायत है, हुज़ूर ﷺ ने फ़रमाया: जिस रात मुझे मेराज हुई में ने जन्नत के दरवाज़े पर ये लिखा हुवा देखा कि सदके का सवाब 10 गुना और क़र्ज़ का 18 गुना है। मेने जिब्राइल से दरयाफ़्त किया क्या सबब है कि क़र्ज़ का दर्जा सदके से बढ़ गया है? कहा कि साईल के पास माल होता है और फिर भी सुवाल करता है जब कि क़र्ज़ लेने वाला हाजत की बिना पर ही क़र्ज़ लेता है।
मीठे और प्यारे इस्लामी भाइयो! दीने इस्लाम हमें मुसलमानों की खैरख्वाहि का दर्स देता है, एक दूसरे से हमदर्दी का पैगाम देता है और इस बात की तरफ हमारी रहनुमाई करता है कि अगर कभी कोई मुसलमान किसी परेशानी व मुसीबत का शिकार हो जाए तो उससे मुह मोड़ने के बजाए परेशानी से निकलने में उस की मदद करनी चाहिये और अगर माली तौर पर किसी को आज़माइश का सामना हो तो तोहफे की सूरत में या क़र्ज़े हसना दे कर उसे इससे बाहर निकालना चाहिये, फिर इन आमाले हसना पर बे शुमार अज्रो सवाब की बशारत भी अता फ़रमाई ताकि मुसलमानो को इन में खूब खूब रगबत हो और वो सवाबे आख़िरत को पेशे नज़र रखते हुवे हर दुःख दर्द में अपने मुसलमान भाई का साथ दे।
लेकिन आह! फी ज़माना मुसलमानों में एक दूसरे की खैर ख्वाहि की सोच बिलकुल खत्म होती जा रही है, मालो दौलत का इन्हें ऐसा नशा चढ़ा है कि एक दूसरे से तआवुन का जज़्बा ही डीएम तोड़ता जा रहा है। ऐ काश! हम हक़ीक़ी मानों में इस्लाम की तालीमात पर अमल पैरा हो जाएं और हर मुसलमान भाई की परेशानी को अपनी परेशानी समझ कर दूर करने की कोशिश करें कि हज़रते अबू हुरैरा رضي الله عنه से रिवायत है, आक़ा ﷺ ने फ़रमाया : जो किसी मुसलमान से दुन्या की तकलीफ़ो में से एक तकलीफ दूर करदे अल्लाह उसकी क़यामत के दिन की तकलीफों में से एक तकलीफ दूर फ़रमाएगा, जो किसी तंगदस्त पर दुन्या में आसानी करे अल्लाह दुन्या व आख़िरत में उस पर आसानी फ़रमाएगा, जो दुन्या में किसी मुसलमान की पर्दा पोशी फ़रमाएगा अल्लाह उसकी दुन्या व आख़िरत में पर्दा पोशी फ़रमाएगा और अल्लाह बन्दे की मदद में रहता है जब तक बन्दा अपने भाई की मदद में रहता है।
बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment