मोतियों से बने हुवे गुम्बद नुमा ख़ैमे2️⃣1️⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 वाकिआए में'राज 🥀* 



*🕋 21*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*मोतियों से बने हुवे गुम्बद नुमा ख़ैमे*
     जन्नत में आप ﷺ ने मोतियों से बने हुवे गुम्बद नुमा ख़ैमे मुलाहज़ा फरमाए जिन की मिट्टी मुश्क थी। आप ने जिब्राइल से दरयाफ़्त फ़रमाया: ये किस के लिये है: अर्ज़ किया: ये आप की उम्मत के अइम्मा और मुअज़्ज़िनीन के लिए है।
     रिज़ाए इलाही के लिये अज़ान देने और इमामत करने की क्या खूब फ़ज़ीलत है कि रब ने उनके लिये जन्नत में मोतियों से बने हुवे ख़ैमे तैयार कर रखे है, अल्लाह हमें भी तौफ़ीक़ अता फरमाए। आइये! इस बारे में मज़ीद रिवायत मुलाहज़ा कीजिये...
     फरमाने मुस्तफा ﷺ : सवाब की खातिर अज़ान देने वाला उस शहीद की मानिन्द है जो खून में लिथड़ा हुवा है और जब मरेगा क़ब्र में उस के जिस्म में कीड़े नहीं पड़ेंगे।
     और एक रिवायत में है: जिसने पांचो नमाज़ों की अज़ान ईमान की बिना पर ब निय्यते सवाब कही उसके जो गुनाह पहले हुवे है मुआफ़ हो जाएंगे और जो ईमान की बिना पर सवाब के लिये अपने साथियों की पांच नमाज़ों में इमामत करे उसके पिछले गुनाह मुआफ़ कर दिये जाएंगे।

*बुलन्दो बाला महल्लात*
     मरवी है कि जन्नत में आप ﷺ ने चन्द बुलन्दो बाला महल्लात मुलाहज़ा फरमाए जिनके बारे में पूछने पर जिब्राइल ने अर्ज़ किया कि "ये गुस्सा पिने वालो और लोगो से अफ्वो दर गुज़र करने वालों के लिये है" और अल्लाह एहसान करने वालों को पसन्द फ़रमाता है।
     मीठे मीठे इस्लामी भाइयो! गुस्सा गैर इख्तियारी शै है, ये नफ़्स के उस जोश को कहते है जो बदला लेने पर उभारता है और इससे सीने में इन्तेक़ाम की आग भड़क उठती है। ऐसे मो जो शख्स अपने आप को क़ाबू में रखे और अफ्वो दरगुज़र से काम ले, अहादीस में इसके बहुत से फ़ज़ाइल वारिद है जिनमे से एक फ़ज़ीलत तो अभी बयान हुई, आइये! अब मजीद फ़ज़ाइल मुलाहज़ा कीजिये।
     फरमाने मुस्तफा ﷺ: जिसने गुस्से को ज़ब्त कर लिया हालांकि वो इसे नाफिल करने पर क़ादिर था तो अल्लाह बरोज़े क़यामत उस को तमाम मख्लूक़ के सामने बुलाएगा और इख़्तियार देगा की जिस हूर को चाहे ले ले।
     और एक मक़ाम पर फ़रमाया: मेरी उम्मत के बेहतरीन लोग वो है कि जब उन्हें गुस्सा आ जाए तो फौरन रुजुअ कर लेते है।

बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله


https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

Comments

Popular posts from this blog

वाकिआए में'राज 0️⃣1️⃣

क्याु हुज़ूर ‎ﷺ ‏ने खुदा का दीदार किया है ‎

शाने सिद्दिके अकबर*2️⃣2️⃣