नूर में छुपा हुआ आदमी2️⃣3️⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 वाकिआए में'राज 🥀* 



*🕋 23*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*नूर में छुपा हुआ आदमी*
     सफरे मेराज की सुहानी रात प्यारे आक़ा ﷺ का गुज़र एक ऐसे शख्स के पास से हुवा जो अर्श के नूर में छुपा हुवा था। आप ﷺ ने फ़रमाया: ये कौन है? क्या कोई फ़रिश्ता है? कहा: नहीं। फ़रमाया: कोई नबी है? कहा: नहीं। फ़रमाया: फिर कौन है? बताया: ये वो शख्स है कि दुन्या में इसकी ज़बान ज़िक्रे इलाही से तर रहती थी, इसका दिल मस्जिदों में लगा रहता था और ये कभी अपने वालिदैन को बुरा कहे जाने या उनकी बे इज़्ज़ती की जाने का सबब नहीं बना।
     इस रिवायत से पता चलता है कि ज़िक्रे इलाही की कसरत, मसाजिद से महब्बत और वालिदैन के लिये बुराई का सबब बनने से बचना, ये तीनों आमाल अल्लाह की बारगाह में बहुत ही महबूब है। इस रिवायत में इस बात की तरगिब् मौजूद है कि इंसान गाली गलोच, लड़ाई झगड़ा, नशा बाज़ी, जुआ वगैरा किसी भी ऐसे फेल का हरगिज़ मूर्तक़िब न हो जो उसके वालिदैन के लिये तान व तशनीअ और बे इज़्ज़ती का बाइस बने और हशर के रोज़ खुद उसे भी शर्मिन्दगी का सामना करना पड़े।

*राहे खुदा में जिहाद*
     आप ﷺ इस रात कुछ ऐसे लोगो के पास तशरीफ़ लाए जो एक दिन काश्त करते और अगले दिन फसल काटते थे, जब भी वो फसल काटते तो वो पहले की तरह लौट आती। जिब्राइल ने अर्ज़ किया: ये राहे खुदा में जिहाद करने वाले है, इनकी नेकियों में 700 गुना तक इज़ाफ़ा कर दिया गया है और इन्होंने जो कुछ खर्च किया अल्लाह इसका इन्हें बदला अता फ़रमाएगा।

*अज़ाबे इलाही से मुतअल्लिक़* #01
     मेराज की रात ज़मीनो अस्मान की सैर के दौरान प्यारे आक़ा ﷺ ने जहाँ मुतीअ व फरमा बरदार बन्दों पर होने वाले इनामाते इलाही का मुशाहदा फ़रमाया तो ना फरमानों को क़हरे इलाही में गिरफ्तार भी देखा, जो अपने गुनाहो की सज़ा में इन्तिहाई दर्दनाक अज़ाबो में मुब्तला थे।

*गीबत के अज़ाब* #01
*अपना ही गोश्त खाने वाले लोग*
     हुज़ूर ﷺ का गुज़र कुछ ऐसे लोगों पर हुवा जिन पर कुछ अफ़राद मुक़र्रर थे, इनमे से बाज़ अफ़राद ने उन लोगों के जबड़े खोल रखे थे और बाज़ दूसरे अफ़राद उनका गोश्त काटते और खून के साथ ही उनके मुह में धकेल देते। जिब्राइल ने कहा: ये लोगों की गिबतें और उन की ऐबजोइ करने वाले है।

*सीने से लटके हुवे लोग*
     आक़ा ﷺ का कुछ ऐसी औरतों और मर्दों के पास से गुज़रे जो अपनी छातियों के साथ लटक रहे थे। जिब्राइल ने कहा: ये मुह पर ऐब लगाने वाले और पीठ पीछे बुराई करने वाले है और इनके मुतअल्लिक़ अल्लाह इर्शाद फ़रमाता है: खराबी है उसके लिये जो लोगों के मोहन पर ऐब करे, पीठ पीछे बदी करे।

बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله


https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

Comments

Popular posts from this blog

वाकिआए में'राज 0️⃣1️⃣

क्याु हुज़ूर ‎ﷺ ‏ने खुदा का दीदार किया है ‎

शाने सिद्दिके अकबर*2️⃣2️⃣