अज़ाबे इलाही से मुतअल्लिक़2️⃣7️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 वाकिआए में'राज 🥀*
*🕋 27*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*अज़ाबे इलाही से मुतअल्लिक़* #09
*खारदार घास और थोहर खाने का अज़ाब*
इस रात आक़ा ﷺ ऐसे लोगों के पास भी तशरीफ़ लाए जिन के आगे और पीछे चीथड़े लटक रहे थे और वो चौपायों की तरह चरते हुवे खारदार घास, थोहर (एक खरादार और ज़हरीला पौदा जिसके पत्ते सब्ज़ और फूल रंग बिरंगे होते है। इस की 100 के क़रीब अक़्साम है) और जहन्नम के तपे हुवे (गर्म) पथ्थर निगल रहे थे। जिब्राइल ने अर्ज़ किया: ये वो लोग है जो अपने मालों की ज़कात नहीं देते थे, अल्लाह ने इन पर ज़ुल्म नहीं किया और अल्लाह बन्दों पर ज़ुल्म नहीं फरमाता।
ज़कात फ़र्ज़ होने के बावुजूद अदा न करना हराम और जहन्नम में ले जाने वाला काम है। फरमाने मुस्तफा ﷺ: जिसको खुदा ने माल अता फरमाया और उसने इसकी ज़कात अदा न की तो क़यामत के दिन उसके माल को एक गन्जे अज़दहे की सूरत में बना दिया जाएगा जिसकी आँखों पर दो सियाह नुक़्ते होंगे और वो अज़दहा उसके गले का तौक़ बना दिया जाएगा जो अपने जबड़ों से उसको पकड़ेगा और कहेगा में हूँ तेरा माल, तेरा खज़ाना।
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
Comments
Post a Comment